सोनी न्यूज़
Other उत्तर प्रदेश जालौन

जालौन-सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में 11 अगस्त, को प्रातः ध्वजा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

उरई(जालौन)।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सौरभ कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम दिनाँकः 11 अगस्त, 2022 से 17 अगस्त, 2022 के अन्तर्गत आज दिनाँकः 11 अगस्त, 2022 को कार्यालय में प्रातः ध्वजा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
साथ ही वाहन चालकों एवम् परिचालकों को आजादी की महत्ता बताने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा से जुडे़ नियमों के प्रति भी जागरुक किया गया एवम् ‘‘हर घर तिरंगा’’ के उद्देश्य को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी नागरिकों को तिरंगा झण्डा वितरित किया गया साथ ही उनके वाहनों पर तिरंगा के स्टीकर लगाये गये व कलेक्ट्रेट, उरई में सभी सरकारी व प्राइवेट वाहनों पर ‘‘हर घर तिरंगा’’ के स्टीकर लगाये गये। दिनाँकः 11 अगस्त, 2022 से 17 अगस्त, 2022 तक सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा रोडवेज की सभी सरकारी बसों व प्राइवेट बसों पर प्रतिदिन ‘‘हर घर तिरंगा’’ के स्टीकर लगाये जायेंगे।

रिपोर्ट-अमित कुमार उत्तर जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

ये भी पढ़ें :

लूलू मॉल मे नमाज अदा करने वाला एक और आरोपी मोहम्मद आदिल हुआ गिरफ्तार।

Ajay Swarnkar

उरई के विजन पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव

Ajay Swarnkar

लखनऊ:नगर निगम ज़ोन 6 में इकोग्रीन के कर्मचारीयों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.