सोनी न्यूज़
जालौन पॉलिटिक्स

BJP प्रत्याशी मूलचंद ने देव मंदिरों में माथा टेक लिया विजयश्री का आशीर्वाद

भाजपा प्रत्याशी मूलचंद ने देव मंदिरों में माथा टेक लिया विजयश्री का आशीर्वाद
रामपुरा(जालौन)। विधानसभा निर्वाचन के लिए माधौगढ़ क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन ने धर्म स्थलों में पहुंच कर देवी देवताओं साधु संतो का आशीर्वाद लिया।


माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का बहुप्रतीक्षित टिकट घोषित होते ही क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई। भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी मूलचंद निरंजन ने आज देव तीर्थ स्थलों पर पहुंच कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर अपना माथा टेका एवं साधु-संतों से विजय श्री का आशीर्वाद लिया। आज प्रथम दिन विधायक मूलचंद निरंजन ने जनपद के प्रसिद्ध शक्तिपीठ जयंती माता जालौन देवी मंदिर, पंचनद के तीर्थ क्षेत्र के श्री बाबा साहब मंदिर एवं करण देवी मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ अजीत सिंह सेंगर ब्लाक प्रमुख रामपुरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह राजावत, मंडल अध्यक्ष रामपुरा प्रमोद कठेरिया, मंडल अध्यक्ष ईटों गजेंद्र राजपूत, विजय द्विवेदी मंडल महामंत्री, शिव कुमार सिंह गौर मंडल महामंत्री, नीतू सिंह सेंगर मंडल महामंत्री ईंटो, गजेंद्र वर्मा मंडल उपाध्यक्ष, संतोष प्रजापत मंडल उपाध्यक्ष रामपुरा, हरेंद्र सिंह चंदेल शक्ति केंद्र संयोजक ,गुरमीत सिंह सेंगर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा,योगेश त्रिपाठी ईंटो, शिवबालक मिश्रा मंडल महामंत्री युवा मोर्चा, राहुल सेंगर मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रशांत कश्यप, बृजेश निषाद, राम खिलावन, देवेंद्र प्रजापत, रामअवतार तिवारी मुनीम, जितेन्द्र तिवारी पृथ्वीपुरा जगदीश सिंह सेंगर ,सचेद्र सिंह सेंगर गुढा, जीत बहादुर सिंह पतराही, जयवीर सिंह सेंगर कंझारी, देवेंद्र सिंह सल्लू, बटेश्वर पाल जिला उपाध्यक्ष, प्रशांत कश्यप नरेंद्र सिंह सेंगर टिप्पे, बृजेश निषाद, नरेंद्र प्रजापति धूता, अरविंद कुशवाहा मंडल अध्यक्ष पिछला मोर्चा, देवेंद्र प्रजापत कुरौली, अमित मिश्रा नरौल, अनूप कुमार झा मिंटू पूर्व प्रधान, बॉबी सोनी, अनुज सिंह सेंगर ,मगन कोरी, विपिन सहित लगभग दो सैकड़ा भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :

राहुल गाँधी ने सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से देश के राजा से किये तीखे 10 सवाल

Ajay Swarnkar

ऋण अनुपात में सुधार को लेकर डीएलआरसी एवं डीसीसी की बैठक का हुआ आयोजन

Ajay Swarnkar

यूपी का व्यापम है शिक्षक भर्ती घोटाला: दीपक सिंह

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.