20 फरवरी को होगा मतदान, 10 मार्च को मतगणना
उरई (जालौन)। सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मीडिया से वार्ता करते हुये बताया कि सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 की चुनाव प्रक्रिया में 25 जनवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जायेगी। जबकि नाम निर्देषन हेतु अंतिम तिथि 1 फरवरी, 2 फरवरी को नाम निर्देषनों की जांच होगी। नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि 4 फरवरी होगी जबकि 20 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि माधौगढ़ व कालपी में छह-छह जोन बनाये गये हैं जबकि उरई विधानसभा में पांच जोन बनाये गये है। इसी प्रकार से माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 70 सेक्टर, कालपी में 65 व उरई विधानसभा क्षेत्र में 53 सेक्टर बनाये गये हैं। इसीक्रम में 219 माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 579 मतदेय स्थल व 430 मतदान केंद्र, 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र में 508 मतदेय स्थल व 330 मतदान केंद्रों के साथ ही 221 उरई विधानसभा क्षेत्र में 526 मतदेय स्थल व 275 मतदान केंद्रों को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कालपी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 39 हजार 686 पुरुश, 2 लाख 2 हजार 847 महिला मतदाता है। कालपी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 12 हजार 932 पुरुश व 1 लाख 79 हजार 750 महिला मतदाता है। जबकि उरई विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 36 हजार 307 पुरुश मतदाता, 2 लाख 6 हजार 924 महिला मतदाता हैं जो चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

भयमुक्त माहौल में कराया जायेगा विधानसभा चुनावःएसपी
उरई। सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 पूरी तरह से भयमुक्त माहौल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायी जायेगी। इसके लिये उन्होंने 60 कंपनी केंद्रीय बल की मांग की है। इसके अलावा पीएसी, पुलिस व होमगार्ड जवानों की तैनाती की जायेगी। अपराधों तत्वों पर कार्यवाही प्रक्रिया चल रही है। आबकारी विभाग व पुलिस की ज्वाइंट टीम अवैध षराब माफियाओं पर कार्यवाही प्रक्रिया में लगी हुयी है। बाहरी तत्व चुनाव में व्यवधान न डाल सके इसके लिये 8 इंटर ऐरिया में निरंतर सक्रिया रहेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान केंद्रीय रिजर्व बल तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भी पेट्रोलिंग करती रहेंगी।

नामांकन प्रक्रिया आॅनलाइन व आॅफ लाइन की रहेगी व्यवस्था
उरई। सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याषियों को नामांकन करने की सुविधा आॅन लाइन के साथ ही आॅफ लाइन रहेगी। प्रत्याषी जिस सुविधा का लाभ लेना चाहे वह इसके लिये स्वतंत्र होंगे।

80 प्लस व दिव्यांगजनों को बैलट से मतदान की सुविधा मिलेगी
उरई। जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में कोविड प्रोटोकाल के तहत 80 प्लस व दिव्यांगजनों को बैलट पेपर से मतदान की सुविधा दी जायेगी। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति कोविड पीड़ित है तो उसे भी यह सुविधा मुहैया करायी जायेगी।