उरई(जालौन)।जिले में सभी सरकारी चिकित्सालयों के अलावा शहर में 6 वेक्सिनेशन कैम्प का आयोजन हुआ है। जिसमे लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है और लोग जागरूक होकर कोविड वैक्सीन लगवाने आये है।

शहर के कोंच बस स्टेंड स्थित ओम कंप्यूटर सेंटर पर लोगों का वैक्सीन के प्रति अति उत्साह नजर आया है | कैम्प में एस आर इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक राठौर ने लोगों का उत्साह बढ़ाते हुये कहा कि आज देश एक बड़ी महामारी से गुजर रहा है इसलिए इस महामारी से निपटने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।
ओम सेवा संस्थान के संस्थापक सुनील हिन्दुस्तानी और सदभावना मार्गदर्शन सेवा समिति के प्रबंधक नवीन कुमार के सफल नेतृत्व ने लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया और उनको गुलाब का फूल देकर उनका उत्साह वर्धन किया है।
मेगा कैम्प में उमरार खेड़ा, नया पाठक पूरा, नया पटेल नगर, पुराना राम नगर, मेकेनिक नगर के लोगों को वैक्सीन लगायी गयी है | कैम्प में सुनील हिन्दुस्तानी ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुये लोगों में वैक्सीनेशन के लिए बहुत उत्साह है लेकिन सरकार अपने नारे मेड इन इण्डिया के नारे से विपरीत मेड इन चायना की सिरिंज सप्लाई कर रही है | इस मेगा कैम्प में सलमान खान, शाहरुख़ खान, विमल नायक, शैलेन्द्र हिन्दुस्तानी, लोकेन्द्र राठौर, यतेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक राठौर, सहुल सेंगर आदि ने सहयोग प्रदान किया।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन।