उरई(जालौन)।आगामी विधानसभा 2022 चुनाव के पहले ब्राह्मणों को साधने में जुटे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीशचंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को जालौन जिला मुख्यालय स्थित जानकी पैलेस सभागार उरई में प्रबुद्ध वर्ग सम्मान एवं सुरक्षा पर विचार गोष्ठी में बोलते हुए कहा कि विधानसभा सभा चुनाव बसपा पार्टी अकेले आगामी चुनाव लड़ेगी और अगर सरकार बनती है तो ब्राह्मण समाज को बहन मायावती के द्वारा सम्मान दिलाने का काम किया जायेगा।उन्होंने कहा कि बिकरू कांड के नाम पर निर्दोष ब्राह्मणों की हत्या करवा दी गयी।


इसके साथ ही 50 से अधिक निर्दोष ब्राह्मण समाज के लोग विभिन्न धाराओं में जेल में बंद है। बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आखिर अमर दुवे(गैंगस्टर विकास दुबे का भतीजा)की पत्नी का क्यां दोष था।
उसे लखनऊ से मिले इशारे पर जेल में डाल दिया गया जिसे पैरोल तक नहीं मिली तथा गलत रिपोर्ट लगाकर उसकी जमानत अर्जी खारिज करा दी गयी। उन्होंने हिन्दू संगठन के नेता कमलेश तिवारी के अलावा रायबरेली,गोरखपुर,लखनऊ में भी ब्राह्मणों की हत्या का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में विनय तिवारी की गाड़ी रोककर पुलिस ने सीने में गोली मार दी तथा मिर्जापुर में नाबालिग ब्राह्मण बच्चों को मार दिया गया।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का ऐसा उत्पीड़न सपा सरकार में हुआ ऐसा कभी किसी सरकार में नही हुआ।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 के चुनाव में बसपा ने ब्राह्मण समाज के 85 प्रत्याशी बनाये तथा जीते विधायकों में से 16 कैबिनेट मंत्री बनाए थे। ब्राह्माणों के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई उन्होंने लड़ी।
सबसे ज्यादा सम्मान ब्राह्माण को यदि कहीं मिला है तो बसपा में।
इससे पहले समर्थकों ने सतीश चंद्र मिश्रा के साथ पूर्व मंत्री नकुल दुबे का भी स्वागत किया गया। भाजपा बताए, वसूला गया पैसा कहां गया।
उन्होंने कहा कि सभी के बीच में पहुंच कर मायावती जी के संदेश को पहुंचाने का काम करें।
इससे पहले मंच पर बसपा के पूर्व मंत्री नकुल दुबे का स्वागत किया गया।

वही बसपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राजयसभा सांसद सतीश चन्द मिश्रा को संजीव थापक व्योना ने हनुमान जी का शस्त्र गधा भेंट किया।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने जबकि संचालन सुरेश तिवारी इकहरा ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लालाराम अहिरवार बुंदेलखंड संजय गौतम उसरगांव पूर्व जिलाध्यक्ष,प्रियंका गौतम जिला पंचायत सदस्य कैलाश राजपूत ददरी,मीडिया प्रभारी संजय राय,संजीव थापक, आदि मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन।