उरई(जालौन)। बहुजन समाज पार्टी जनपद जालौन की जिला स्तरीय बैठक उरई स्तिथ सिद्धि विनायक इंटर कालेज में मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी रविकांत मौर्या के मुख्य आतिथ्य में सपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी एवं संचालन महासचिव कन्हैया लाल कुशवाहा ने किया। मुख्यालय उरई स्थित सिद्धि विनायक इंटर कॉलेज में सम्पन्न बैठक में मुख्यातिथि रविकांत मौर्या मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी मंडल ने कहा कि संगठन का काम तेजी से कर बूथ कमेटी का गठन पूर्ण कर लें।वर्तमान सरकार के कम काम एवं विज्ञापन ज्यादा में खर्च से जनता आजिज़ आकर भाजपा की सरकार उखाड़ फेकने का मन बना चुकी है।इसलिए सभी पदाधिकारी और मिशनरी साथियों को बहिन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व की बसपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को जनता को बस याद दिलाने की जरूरत भर है और आपके प्रयास से पुनः बसपा सरकार बनने जा रही है।
उक्त बैठक में विशिष्ठ अतिथि के रूप से मुख्य सेक्टर प्रभारी बृजमोहन कुशवाहा एड.,नरेश बाबू राठौर मुख्य सेक्टर प्रभारी,मनीष आंनद मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह दोहरे,महेंद्र सिंह दोहरे,महेंद्र सोमई,अतर सिंह पाल जिला पंचायत सदस्य,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय गौतम उसरगांव,पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी,संजय राय (पूर्व जिला मीडिया प्रभारी)पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र रविन्द्र सिंह हरौली ,पूर्व मंडल सेक्टर प्रभारी राजेश जाटव,नितेश नारायण कुशवाहा पूर्व सेक्टर प्रभारी,मानवेन्द्र सिंह निरंजन, विधानसभा अध्यक्ष माधौगढ़ सरदार चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष उरई किशुन लाल पाल, विधानसभा उपाध्यक्ष वीरपाल दोहरे,विधानसभा उपाध्यक्ष कालपी सतीश निषाद एड.,शीलेंद्र गौतम विधानसभा कोषाध्यक्ष, डॉ. देवेन्द्र अहिरवार,जितेंद्र राय,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महेश चन्द्र कुशवाहा,राहुल सोनी,अनिल चौधरी,ज्ञानेंद्र गौतम,रणजीत सिंह उर्फ लालू राजा,मिथलेश कुमार,विनय गौतम,विक्रांत दोहरे,कपूर सिंह पटेल,चन्द्रशेखर जाटव विधानसभा महासचिव माधौगढ़, गोल्डी अहिरवार, महेंद्र सिंह बब्बू,जगराम पाल कालपी, राम अवतार चौधरी बीजापुर, रामनारायण भिटरी, ब्रजकिशोर दोहरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

J
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मजबूत संगठन के बूते जिले की तीनों विधानसभा सीटों को जिताने का आवाहन किया।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।