उरई(जालौन)।भाजपा ने जालौन विकासखंड से ब्लॉक प्रमुख के लिए रामराजा निरंजन का नाम घोषित किया था।
वही ब्लाक प्रमुख पद के लिए और किसी अन्य पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी ने ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए नामांकन दाखिल नही किया था।
यही बजह है कि रामराजा निरंजन को जालौन विकासखंड का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख घोषित किया गया।
वही रामराजा निरंजन ने बताया कि मे निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बना हूँ।


साथ ही क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

वही अगर हम बात करें रामराजा निरंजन के बारे में तो उन्होंने हाईस्कूल तक की शिक्षा जालौन नगर में ही प्राप्त की।इंटरमीडिएट तक की शिक्षा उरई के सनातन धर्म इंटर कालेज में प्राप्त की।
इसके बाद दयानंद वैदिक महाविद्यालय से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त की।
यहीं से वह राजनीति में आए। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख के रूप में उन्होंने 1987 से 1989 तक छात्र राजनीति की। इसके बाद वह वापस नगर लौट आए और समाजसेवा व व्यापारिक गतिविधियों के साथ ही भाजपा में राजनैतिक रूप से सक्रिय रहे। वर्ष 2017 में जय कुमार जैकी के जिले के प्रभारी मंत्री बनने पर अपना दल के जिलाध्यक्ष बनाए गए। 2020 में उन्होंने वह पुनः भाजपा में लौट आए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ भी उन्होंने कार्य किया है और उनके काफी करीबी रहे हैं।
अब वह भाजपा से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए हैं।
इसके अलावा वह कई शिक्षण संस्थाओं से जुड़े हैं।
विवेकानंद इंटर कालेज में अध्यक्ष होने के साथ ही महाविद्यालयों से भी वह जुड़े हुए हैं।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।