उरई(जालौन)।जिला मुख्यालय उरई के पुलिस लाइन स्थित रंगरुट प्रशिक्षण केंद्र में 2018 बैच के 179 नए पुलिस जवानों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी प्रियंका निरजंन ने दीक्षांत परेड की सलामी ली जिला जज अशोक कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा सलामी मंच पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की विधिवत अगवानी के साथ हुई।

 

इसके बाद जिलाधिकारी ने खुली जीप से परेड का निरीक्षण किया। बताया गया कि इन जवानों को 6 माह के प्रशिक्षण में जंगल युद्ध,नक्सल विरोधी अभियान,दस्यु विरोधी अभियान,आतंकवाद नियंत्रण और यातायात नियंत्रण के बारे में ट्रेंड किया गया। 2018 बैच के 181 रंगरुट यहां के प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण निदेशालय से भेजे गए थे. इनमें से एक रंगरूट ने सेना में भर्ती हो जाने ओर एक ने गंभीर रूप से अस्वस्थ हो जाने के कारण प्रशिक्षण छोड़ दिया।

अन्य सभी 179 रंगरूट प्रशिक्षण में सफल रहे।

 

 

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।