कोंच/जालौन- उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक प्रदेश के सभी विधानसभा में जाकर जन चौपाल कर रहे है।
जिससे दिल्ली सरकार का मॉडल दिखाकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत कर सरकार बना सकें। इसी विजन को लेकर जालौन की माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंडा में दिल्ली के देवली विधानसभा के विधायक प्रकाश जारवाल ने जन चौपाल की साथ ही आम आदमी पार्टी के विजन को बताते हुए आम जनता का विश्ववास
जीतने का प्रयास किया।
जालौन के माधौगढ़ विधान सभा के अंडा में जन चौपाल करते हुए आम आदमी पार्टी के देवली विधायक तथा झांसी मंडल के प्रभारी प्रकाश जरवाल ने लोगों को दिल्ली सरकार की उपलब्धियां बताई,साथ ही उनका विश्वास जीतने के लिए सरकार द्वारा कराए गए कामों के बारे में बताया।
विधायक ने कहा कि दिल्ली में सरकार ने अच्छी शिक्षा,स्वास्थ्य देने के साथ बिजली-पानी अच्छा देने का काम किया है, जिस कारण दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने दोबारा सत्ता हासिल की है। यही विजन उनका यूपी में है। जब आम आदमी पार्टी दिल्ली में सभी को यह सुविधा दे सकती है तो यूपी के लोगों को यह सुविधा क्यों नहीं मिल सकती है। इसी को लेकर जनता के बीच वह अपना विजन लेकर जा रहे हैं, जिससे यूपी में आम आदमी पार्टी सरकार बना कर जनता को यह सभी सुविधा दे सके।उन्होंने कहा है कि किसानों के साथ केंद्र की मोदी सरकार ज्यादत्ती कर रही है, उन्हें हटा रही है उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रही है। किसानों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी उनके साथ है।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।