जनपद जालौन उरई कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इम्पलाइज एशोसियेशन के बैनर तले एलआईसी के कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल के साथ सरकारी की श्रम विरोधी नीतियों पर अपना विरोध जताया तथा एनपीएस को वापस लेने की मांग की।
भारतीय जीवन बीमा निगम के स्थानीय कार्यालय जालौन के कर्मचारियों ने सरकारी की श्रम विरोधी नीतियों का जमकर विरोध करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उपक्रम के कर्मचारियों को मिलने वाली सहूलियतों में कमी करना उचित नहीं है।
संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि सरकार की उपक्रम की विनाशकारी नीतियों का विरोध करते हैं।उनकी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा खाली पड़े पदों को भरने के उनके परिवार के संरक्षण व संवर्धन के श्रम कल्याण में मददगार योजनाओं को अनवरत जारी रखने की मांग करते हैं।
कार्यालय के कर्मचारियों ने सरकार के श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में नारेबाजी की तथा एन पी एस वापस लेने के साथ किसानों,श्रमिक के विरोधी नीतियों को बंद करने की मांग की है।
इस मौके पर अफसर अहमद खां,प्रहलाद सिंह,आशीष कुमार,नरेंद्र सिंह,आशीष चैहान, करन गुप्ता,श्याम सुंदर,बीनू पांडेय,काव्या,स्वाती,करिश्मा, रिजवान,मुकेश,मुरारी,शेखर आदि लोग सम्मलित थे।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।