कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिनग की उड़ी धज्जियां
जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर आये जहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

सबसे पहले उन्होंने शहर के अम्बेडकर चौराहा स्थित डा. अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस दौरान उनके साथ चलने वाले समर्थक प्रहलाद मोदी जिंदाबाद, जयश्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसके उपरांत गांधी मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर भी उन्होंने माल्यार्पण किया।इसके बाद घंटाघर होते हुए राठरोड़ मां संकटा मंदिर पहुंच कर मां के दरवार पूजा अर्चना की बाद में अजनारी रोड़ स्थित संगठन के कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया।इसके उपरांत प्रहलाद मोदी कोंच रोड़ स्थित श्रीराम गार्डन पहुंचे जहां पर एक गोष्ठी को सम्बोधित किया।इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने निकले हैं।जिससे प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम गरीब ब्यक्ति तक पहुंचे यह मेरा प्रमुख उददेश्य है।


वही दूसरी और PM मोदी की ही बात को नजरअंदाज करते दिखे पार्टी के कई पदाधिकारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता दरसल कोरोना काल के चलते मोदी जी सभी को सोशल डिस्टेन्स और मास्क पर जोर देते आये है मगर यहाँ इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिनग की धज्जियां उड़ती नजर आयी।सभी बिना मास्क के नजर आए।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सदस्य ब्यापारी कल्याण बोर्ड एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डा.दिलीप सेठ, जयघोष द्विवेदी राष्ट्रीय संगठक, भरत कुरेले जिला महामंत्री कार्यक्रम प्रभारी,राजू दीक्षित जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान जालौन के अलावा
दीपक तिवारी उपाध्यक्ष,सुनील कुमार सहित संगठन के लोग मौजूद रहे।

*रिपोर्ट-soni news के लिए जनपद जालौन से रंजीत सिंह के साथ अमित कुमार।*