पुलिस ने बताया पकड़ा गया शातिर अपराधी मिस्टर हरियाणा के नाम से भी जाना जाता है।

उरई(जालौन)। एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने उरई पुलिस के साथ मिलकर नेशनल हाइवे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान दो शातिर अपराधी कार से भागने लगे। जब पुलिस ने पीछा किया तो उक्त अपराधी पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमे मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भाग गया। पुलिस ने बताया यह लोग जिले में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा थे। वहीं पुलिस ने बताया कि शातिर अपराधी के खिलाफ कई मामले हैं। जिसे पुलिस आसपास के जिलों में जानकारी कर रही है। वही पुलिस ने बताया पकड़ा गया शातिर अपराधी मिस्टर हरियाणा के नाम से भी जाना जाता है।


मुठभेड़ के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि हरियाणा से एक गाड़ी लूट कर लाई जा रही है। इस आधार पर उरई कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम सुबह के वक्त झांसी कानपुर नेशनल हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने उस संदिग्ध गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देखकर कार चला रहे बदमाश ने अपनी जान बचाने के लिये हाईवे से फैक्ट्री एरिया के पीछे जंगल की तरफ लिंक रोड पर गाड़ी उतार दी। जिसका पुलिस ने पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों की कार आगे लिंक मार्ग पर फंस गई जिसे छोड़कर बदमाश भागने लगे। मगर पीछा कर रही पुलिस टीम को देखते हुए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसको देखते हुए एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला जबकि दूसरे बदमाश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिस बदमाश को गिरफ्तार किया वो सोनू चैधरी निवासी ग्राम अटारी थाना छायंसा जनपद फरीदाबाद हरियाणा है। जबकि इसका एक साथी भगेला मौके से भाग गया। पकड़े गए बदमाश सोनू से पंूछतांछ की तो उसने बताया कि हरियाणा के पानीपत से यह कार लूटी थी। अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। साथ ही फरार एक अन्य बदमाश की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सोनू शातिर बदमाश है और हरियाणा में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा इसके बारे में जानकारी मिली कि वह रग्बी टीम का नेशनल खिलाड़ी भी रह चुका है, साथ ही मिस्टर हरियाणा भी रह चुका है। फिलहाल इसका आपराधिक रिकॉर्ड तलाशा जा रहा है।