कालपी(जालौन)। जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग पर बन ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य तेज हो गया है। जिसको लेकर 15 फरवरी से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जायेगा।
ज्ञात हो कि जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण के कारण जोल्हूपुर-हमीरपुर हाइवे पर भारी वाहन ट्रक आदि का आवागमन 15 फरवरी से बंद कर दिया जायेगा। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज के एक पिलर का निर्माण रेलवे लाइन के समीप होना है जिस कारण भारी वाहनो को बंद किया जा रहा है, वही छोटे वाहन रेलवे अंडर पास से होकर गुजरेगें जब पिलर का निर्माण पूरा हो जायेगा तब आवागमन शुरू कर दिया जायेगा। एस डी एम ने सभी वाहन चालको से अपील की है कि इस निर्देश का पालन करें जिससे निर्माण कार्य समय से पूरा हो सके।
जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग से 15 फरवरी से भारी वाहनों का आवागमन बंद
Related Posts
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देने निकलीं एआरटीओ सौम्या पाण्डेय, महिलाओं को किया जागरूक
जालौन। मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने के अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एआरटीओ सौम्या पाण्डेय ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रूरामल्लू के…
बिसलेरी के पानी जांच में हुआ फेल, (FSSAI) ने मुकदमा दर्ज करने की दी मंजूरी
बिसलेरी के पानी का नमूना जांच में असुरक्षित घोषित, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दी, जांच में पानी के…

