कालपी(जालौन)। मध्य प्रदेश राज्य शासन के द्वारा सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान को मध्य प्रदेश राज्य वन निगम लिमिटेड का उपाध्यक्षध् राज्यमंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
कालपी तहसील के ग्राम उरकरा कला के मूल निवासी सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान लंबे अरसे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महत्वपूर्ण पदों में रहकर उत्तर प्रदेश तथा मध्यप्रदेश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान की लगन शीलता तथा योगदान को मद्देनजर रखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पहले ही उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना चाहते थे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल के आदेशानुसार वन विभाग के सचिव अतुल कुमार मिश्रा के द्वारा जारी किए गए शासकीय पत्र के मुताबिक सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान को मध्य प्रदेश वन निगम लिमिटेड का संचालक तथा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। स्मरण हो कि सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान के पिता हरदेव सिंह चैहान महेवा सीट से जिला पंचायत के सदस्य तथा प्रधान रह चुके हैं। सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान के मनोनयन पर कालपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक वाजपेई, अरुण सिंह चैहान बना आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। आगामी फरवरी महीने में सत्येंद्र सिंह चैहान का कालपी आगमन होगा। सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने जो दायित्व मुझे सौंपा है। उसका मैं कुशलतापूर्वक निर्वाह करूंगा।
कालपी(जालौन) सत्येन्द्र सिंह को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनने पर नगरवासियों में हर्ष की लहर
Related Posts
जालौन-उरई मेडिकल कॉलेज में हुआ स्तन कैंसर का सफल ऑपरेशन।
उरई(जालौन)।मेडिकल कॉलेज बनने का लाभ अब लोगों को मिलते दिख रहा है। एक स्तन कैंसर से गृसित परेशान महिला का मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन हुआ है। महिला की जान…
जालौन-बिना नम्बर प्लेट और अवैध तरीके से लगाई गई वाहन नम्बर प्लेटों पर होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी।
उरई(जालौन)।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के अनुपालन में जनपद के समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि जनपद में बिना नम्बर प्लेट, धुँधली नम्बर प्लेट, क्षतिग्रस्त नम्बर…