
जनपद के विकास खंड कुठौंद के अंतर्गत ग्राम नवादा में 1 माह पहले जलरोधक बांध का निर्माण जॉब कार्ड धारकों के द्वारा किया गया था लेकिन ग्राम प्रधान सचिव और पंचायत मित्र की तानाशाही व मनमानी के चलते अभी तक मजदूरों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है जिससे जॉब कार्ड धारी मजदूरों को घर का खर्चा चलाने में भारी दिक्कत हो रही है जिससे परेशान जॉब कार्ड धारी दर्जनों की संख्या में खंड विकास कार्यालय कुठौंद पहुंचे ।शिवपाल, सोनू, राजू,प्रदीप,सुखराम ,बल्लू खान आदि सहित दर्जनों जॉब कार्ड धारकों ने हस्ताक्षर करके शिकायती पत्र देकर अपनी मजदूरी का भुगतान करवाने के लिए निवेदन किया वही खंड विकास अधिकारी ने बहुत जल्द खाते में धनराशि पहुंचाने का आश्वासन दिया ।
*रिपोर्ट:जनपद जालौन के कुठौंद से soni news के लिए लवकेश सिंह*
मजदूरी न मिलने से जॉब कार्ड धारी पहुंचे खंड विकास अधिकारी के पास
Related Posts
Jalaun : किसानों को खाद की उपलब्धता कराने के लिए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय,सहकारी समितियों का लिया जायजा
📌जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर* जनपद जालौन…
राष्ट्रीय पटल पर चमका जनपद जालौन, कृषि विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी सम्मानित
📌केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया राष्ट्रीय सम्मान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को बेहतर खेती, बैंक ऋण और जल संरक्षण का लाभ बुंदेलखंड की धरती…

