
विकासखंड कुठौद के ग्राम सुरावली मे आवासो की हालात बद से बदतर है करीब आधा दर्जन आवास ऐसे गरीव लोगो के है जिन पर छत भी नही है और जो कच्ची दीवार मे छप्पर तिरपाल आदि डाल कर निवास कर रहे है अत्यधिक बरसात होने की वजह से कच्ची दीवारे टूटने की कगार पर है तथा किसी का तो आघा मकान गिर गया है बचे हुए आधे मकान मे रहने को मजबूर है सहमा कच्चा मकान किसी भी समय गिर सकता है और दुघर्टना हो सकती है ।
जिसमे रामकेश वसोर, शिशुपाल पुत्र टीकाराम,फल्लू पुत्र राजेन्द्र,लला तिवारी पुत्र लल्ला तिवारी, बवन्टे पुत्र राजेन्द्र आदि इन सभी लोगों के आवास अति क्षतिग्रस्त हैं यदि प्रशासन ने ध्यान न दिया तो कभी भी आवास टूट कर गिर सकते हैं और घटना दुर्घटना हो सकती है ,इसलिए अधिकारियों को इन सभी आवासों के लिए जल्दी से जल्दी व्यवस्था कराने की मांग की जा रही है ।
*रिपोर्ट:जनपद जालौन के कुठौंद से soni news के लिए लवकेश सिंह*
मौत को दावत दे रहे क्षतिग्रस्त आवास में रहने को मजबूर ग्रामीण
Related Posts
सड़क किनारे उगी झाड़ियों से राहगीर और वाहन चालक परेशान।
जालौन।जालौन-उरई रोड के अकोढ़ी कोठी के पास हरकौती,गायर सहित कई गांवों को जोड़ने वाले मार्ग के दोनों किनारों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी…
Jalaun : विधानसभा चुनाव-2027 पुलिस सेक्टर अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में राजकीय मेडिकल…

