महापौर श्रीमती संयुक्त भाटिया जी द्वारा 50 कर्मचारियों को गमछे वितरित किए गए।

नगर निगम की ग्रीन एम्बुलेन्स द्वारा 21 क्षेत्रों में पेड़-पौधो की सिंचाई की गयी।

निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को नगर निगम लखनऊ द्वारा 88059 पैकेट भोजन तथा राशन वितरण किया गया।

मा० महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने के० के० पैलेस स्थित जोन 5 की कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया और वहाँ कार्यरत 50 कर्मचारियों को गमछे भी वितरित किये। मा० महापौर जी के साथ उपाध्यक्ष सिंधी अकादमी नानक चंद लखमानी, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, नगर अभियंता एस०सी० सिंह उपस्थित रहे।


नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर में सैनीटाइजेशन के अतिरिक्त लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 11 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 86739 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट वितरण में समस्त नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया। कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। श्रीमती प्रियंका सिंह (एटलस जाॅब सर्विसेज) द्वारा रु. 1,00,000, मेसर्स आराध्य इंटरप्राइजेज द्वारा रु. 1,00,000 श्री देवी प्रसाद वाल्मीकि द्वारा रु. 51,000 व मा. पार्षद श्रीमती वीना रावत द्वारा रु. 10,000 की धनराशि आज की कुल धनराशि 2,61,000 की सहयोग राशि जमा की गयी। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।


नगर निगम की ग्रीन एम्बुलेन्स द्वारा आ प्राप्त सूचना के आधार पर जोन-1 के प्रेम नगर पार्क, हजरतगंज चैराहा, सिकंदर बाग, नूर मंजिल क्षेत्र, जोन-2 में एम.आई.एस. चैराहा, लेबर कालोनी, राजाजीपुरम काॅटन मिल, आर.एल.बी. अस्पताल, बी-ब्लाक मार्केट, पाल तिराहा, जोन-3 में विवेकानंद अस्पताल, निरालानगर, पुरनिया चैराहा, जोन-4 में गोमती नगर विस्तार, राम भवन के आसपास, दयाल पैराडाइज, जोन-6 में शीतलादेवी में ग्रीन बेल्ट व आसपास के क्षेत्रों में पेड़ पौधो की सिंचाई करायी गयी।

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा प्रारम्भ की गई हैलो डाॅक्टर सेवा नम्बर 0522-3515700 व हेल्प लाइन नम्बर 9650682159 पर  125 विभिन्न रोगो से सम्बन्धित नागरिकों को दूरभाष पर चिकित्सीय परामर्श दिया गया जिसमें से एलोपैथी से सम्बन्धित 87, आयुर्वेदिक 30 एवं होम्योपैथी के 8 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया। यह सेवा दिनांक 22-04-2020 से प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से अपराहन् 2ः00 बजे तक दूरभाष नम्बर 0522-3515700 व हेल्प लाइन नम्बर 9650682159 एवं वेब साइट https://tinyurl.com/hellodoctorLSCL पर उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.