कानपुर देहात:खजांची के लिए भेजा पूर्व मुख्यमंत्री ने राशन

एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने गोद लिए बेटे खजांची को इन मुश्किल हालातो में याद किया है। जहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खजांची के लिए खाने से लेकर राशन दवाई औऱ कुछ नगदी भेजी है सपा कार्यकर्ताओं के हाथों। दरअसल नोटबंदी के समय बैंक को सीढ़ियों में जन्मे खजांची को पूरा देश जानता है। जिले के झींझक ब्लाॅक क्षेत्र के सरदारपुर जोगीडेरा निवासी सर्वेसा ने खजांची को बैंक की सीढ़ियों पर जन्म दिया था। जिसके बाद अखिलेश ने इस परिवार की समय समय पर मदद की है।

वही अब कोरोना जैसी महामारी बीमारी को दूर करने के लिए पीएम ने लॉक डाउन किया जिसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने अपने गोद लिए बेटे खजांची को हर सम्भव राहत सामग्री देने के लिए स्थानीय सपा नेताओं के द्वारा अखिलेश यादव ने राहत सामग्री सहित नगदी भेजी है।

आज लॉकडाउन के हालातों में एक बार फिर संघर्षों से जूझ रहे खजांची के परिवार को अखिलेश यादव ने मदद भेजी है। जिसमें खाद्य सामग्री सहित दवाइयों व इलाज के लिए कुछ नगदी धनराशि भी भेजी है। दरअसल स्थानीय सपा कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू यादव से हुई फोन वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खजांची के परिवार के हालचाल लेते हुए उन्हें खाने पीने के सामान सहित धनराशि की मदद के लिए कहा। जिसके बाद गुड्डू यादव ने खजांची के घर पहुंचकर उसे राशन सामग्री सहित राहत राशि प्रदान की।

रिपोर्ट:मनोज सिंह कानपुर देहात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.