जालौन-विजय संकल्प महारैली में ठंडा रहा भाजपाइयों का जोश।

उरई(जालौन)।भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा रहा है। राष्ट्रीय नेताओं के न आने के कारण भी कार्यकर्ताओं मायूस दिखे। हालांकि मुख्य अतिथि के रूप में आये भाजपा नेता सत्यदेव पचैरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। टाउन हाल परिसर उरई में आयोजित विजय संकल्प महारैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह, लोकसभा प्रभारी रमाकांत त्रिपाठी सहित जिले के भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी और भारी भीड़ जुटाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं को बतौर मुख्य अतिथि महारैली में शामिल होने का प्रचार-प्रसार भी किया था। लेकिन जो कार्यकर्ता महारैली में शामिल हुए उनके 2014 के लोकसभा चुनाव वाला जोश कतई नही देखा गया। महारैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सत्यदेव पचैरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और 70 सालों में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को विकास के धरातल पर काम करने वाला बताया।

उन्होंने मोदी एवं योगी सरकारों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओं का नारा दिया था लेकिन आज तक गरीबी नही हटी। मोदी सरकार ने पहली बार गरीबी हटाने के लिए योजनाएं बनायी। गरीबों को निःशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन योजना,निःशुल्क बिजली कनेक्शन योजना दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। हमने अगड़ों को दस प्रतिशत आरक्षण दिया। जबकि मनमोहन सरकार ने घोषणाओं के अलावा कुछ नही दिया था। बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे योगी सरकार लेकर आयी जिससे यहां के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेसवे का निर्माण हमारी सरकार करने जा रही है। प्रदेशमें योगी सरकार बनते ही हमने एक लाख तक का कर्ज किसानों का माफ किया। प्रत्येक किसान को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। लेकिन कांग्रेस को हजम नही हो रहा है। भ्रष्टाचार, आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार ने कड़े फैसले किए है। सर्जिकल स्ट्राइक पर भी कांग्रेस के लोग सबूत मांग रहे है। आज पूरी दुनिया भारत के साथ है लेकिन ठगबंधन को यह हजम नही हो रहा है। कांग्रेस सरकार में मुम्बई विस्फोट हुआ आतंकवादियों को पालने का काम कांग्रेस सरकारों ने किया लेकिन हम चुन-चुनकर मार रहे है। 24 घंटे बिजली देने का काम हमारी सरकार ने किया। नौजवानों को रोजगार देने, माटी कला केन्द्र का गठन और कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चाक दिए जा रहे है। विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत मिस्त्रियों को प्रशिक्षित कर उन्हें किट बांटी जा रही है। बेरोजगारों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत 25 लाख तक का ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाजपा को फिर से सत्ता में लाने के लिए नही बल्कि यह चुनाव देश के विकास के लिए है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित विजय संकल्प महारैली को सांसद भानुप्रताप वर्मा, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, शंभूदयाल चैधरी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, नरेन्द्र सिंह जादौन, क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह, लोकसभा प्रभारी रमाकांत त्रिपाठी, पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर, युवा नेता सुदामा दीक्षित, नगर पालिका परिषद उरई के अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, जालौन गरौठा भोगनीपुर के दावेदार राजेन्द्र वर्मापुर,पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर,अवध शर्मा बब्बा, किशोरी राजपूत,मंत्री हरीओम उपाध्याय,तरूण तिवारी, डा. दिलीप सेठ आदि ने भी संबोधित किया। महारैली का संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया।

वाइट-सत्यदेव पचौरी

soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार क्राइम रिपोर्टर

जनपद जालौन में किसी भी प्रकार की खबर व विज्ञापन लगवाने के लिए हमसे संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.