15354321_684884371677317_1811751031_o

✍????देवरिया, उत्तर प्रदेश के देवरिया में समाजवादी पार्टी(सपा) प्रत्याशी के विरोध में रास्ता जाम कर रहे 21 लोगों को आज चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के सलेमपुर(सु) सीट से निवर्तमान विधायक एवं सपा प्रत्याशी मनबोध प्रसाद के विरोध में आज कुछ लोग सोहनाग मोड़ पर रास्ता जाम कर अपना विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि धारा 144 का पालन नहीं करने तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुये 21 ल़ोगों को गिरफ्तार कर लिया।
????soni news????