उरई । अरविंद कुमार स्वर्णकार निदेशक समग्र सनातन फाउंडेशन एवं कार्यकारी अध्यक्ष सनातन ओलंपियाड समिति एवं टीम सनातन ओलंपियाड द्वारा छात्र छात्राओं में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति अभिरुचि विकसित करने, गणित एवं विज्ञान शिक्षण तकनीक में नवाचार, सनातन ओलंपियाड प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और सहयोगी योग्य एवं कर्मठ शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए भारत के महान परमाणु वैज्ञानिक एवं परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के पितामह डॉक्टर होमी जे० भाभा की 117 वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर सनातन ओलंपियाड एवं विकसित भारत@2047 विषय पर सेमिनार का आयोजन वीरांगना झलकारी बाई सभागार जिला पंचायत जालौन स्थान जिला परिषद उरई में आयोजित किया गया ।

Img 20261031 wa0038

सनातन ओलंपियाड समिति (कार्यकारी समिति – समग्र सनातन फाउंडेशन) द्वारा गणित एवं विज्ञान शिक्षण में नवाचार सनातन ओलंपियाड प्रतिस्पर्धा परीक्षा में प्राथमिक स्तर की कक्षाओं 3, 4 एवं 5 के लिए महान भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए “आर्यभट्ट सनातन ओलंपियाड” , पूर्व माध्यमिक स्तर की कक्षाओं 6, 7 एवं 8 के लिए भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने एवं नोबेल पुरस्कार विजेता महान भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमण की स्मृति में “सी० वी० रमण सनातन ओलंपियाड”, माध्यमिक स्तर की कक्षाओं 9 एवं 10 के लिए अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान में ” श्रीनिवास रामानुजन सनातन ओलंपियाड”, तथा उच्च माध्यमिक स्तर की कक्षाओं 11 एवं 12 में गणित संवर्ग में महान परमाणु वैज्ञानिक एवं भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के पितामह डॉक्टर होमी जे० भाभा की स्मृति में “होमी जे० भाभा सनातन ओलंपियाड ” और उच्च माध्यमिक स्तर की ही कक्षाओं में जीव विज्ञान संवर्ग में अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान के पितामह एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा अनुसंधान के जनक आचार्य चरक की स्मृति में “आचार्य चरक सनातन ओलंपियाड” प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 4 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी रोड उरई में आयोजित किया गया था ।

Img 20261031 wa0041

जिसमें सीबीएसई बोर्ड एवं विद्या भारती से संबंधित विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था । सेमिनार का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती पूजन, भारत माता, वैज्ञानिक होमी जे० भाभा एवं सनातन संस्कृति से जुड़े महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया । सरस्वती वंदना व राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन साहित्यकार एवं कवियत्री श्रीमती शिरोमणि सोनी संगठन सचिव समग्र सनातन जागृति सभा द्वारा किया गया । सेमिनार को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार स्वर्णकार ने समकालीन समय में गणित में विज्ञान शिक्षण में नवीन तकनीकी आधारित शिक्षण प्रविधियों के साथ गणित जैसे नीरस विषय को जीवन की वास्तविक समस्या समाधान से जोड़ने, अध्ययन के प्रति अभिरुचि विकसित करने के साथ सनातन संस्कृति, भारतीय ज्ञान परंपरा , उच्च नैतिक मूल्य, राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने विषयक नेशनल स्कूल सेफ्टी पॉलिसी – 2016 के बारे में जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों, शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की भूमिकाओं पर भी प्रकाश डाला ।

 

श्री स्वर्णकार द्वारा नेशनल स्कूल सेफ्टी पॉलिसी 2016 का अक्षरशः अनुपालन करने, छात्र छात्राओं की ट्रेनिंग को अनिवार्य रूप से कराने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 14 अगस्त 2017 एवं 13 अप्रैल 2009 में निर्धारित सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया । बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सनातन संस्कृति के उच्च नैतिक नैतिक मूल्यों के प्रति व्यापक समझ विकसित करने और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चतुर्मुखी विकास करने के लिए सनातन ओलंपियाड प्रतिस्पर्धा परीक्षा में गणित एवं विज्ञान के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं योग, बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता, उच्च नैतिक मूल्य, भारतीय वैज्ञानिकों का अखंड भारत निर्माण में योगदान के साथ-साथ गणित एवं विज्ञान विषय से संबंधित व्यापक प्रश्न भी इस ओलंपियाड परीक्षा में बच्चों से पूछे गए थे ।

Img 20261031 wa0039

सेमिनार में अति विशिष्ट अतिथि विवेक यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ट्राम्बे मुंबई ने सनातन ओलंपियाड में एकेडमिक विषयों के साथ-साथ उच्च मानवीय मूल्यों, संस्कृति विरासत और विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं की विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति अभिरुचि विकसित करने के प्रयासों की अत्यधिक सराहना करते हुए बताया कि विकसित भारत@2047 का सपना केवल आर्थिक समृद्धि और आधुनिक तकनीकी तक सीमित नहीं है बल्कि इसका वास्तविक स्वरूप संस्कारवान शिक्षित आत्मनिर्भर एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित तकनीकी और प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षित नागरिकों के निर्माण में निहित है । वरिष्ठ वैज्ञानिक विवेक यादव ने भविष्योन्मुखी परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं छात्र-छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में अनुसंधान और अनुप्रयोग पर विस्तृत व्याख्यान भी दिया, उन्होंने भविष्य के वैज्ञानिक बनने के लिए ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले छात्रों का अभिमुखीकरण किया । परीक्षा प्रभारी सनातन ओलंपियाड नीलेश राव एवं प्लेसमेंट प्रभारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई ने अपने आख्यान में सनातन ओलंपियाड समिति द्वारा आगामी प्रतिस्पर्धा का आयोजन झांसी एवं चित्रकूट मंडल के समस्त जिलों के सीबीएसई बोर्ड, यूपी बोर्ड एवं विद्या भारती से संबंधित विद्यालयों में आयोजित करने की रूपरेखा प्रस्तुत की । श्रीमती शिरोमणि सोनी संगठन सचिव ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 2027 को इसकी व्यापक कार्य योजना का शुभारंभ एवं ओलंपियाड पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा । विशिष्ट अतिथि अजीत कुमार द्विवेदी वित्त एवं लेखा अधिकारी जनपद जालौन ने अपने आख्यान में सनातन ओलंपियाड की वास्तविक वैधानिक अवधारणा, आयोजन का महत्व , अत्यंत प्रभावशाली उद्देश्यों की व्यापक रूपरेखा की सराहना कर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्राचीन ज्ञान परंपरा एवं जीवन मूल्यों को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रवाद के समग्र विकास में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यालयों के अतुलनीय योगदान तथा ओलंपियाड की अवधारणा के बारे में बच्चों को बताया ।

 

माननीय डॉक्टर घनश्याम अनुरागी पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष जिला पंचायत जालौन के जनप्रतिनिधि कामता प्रसाद गुरु जी ने सेमिनार में ओलंपियाड समिति के विभिन्न प्रयासों की जानकारी प्रस्तुत कर बताया कि कि भारत की सनातन संस्कृति केवल हमारी प्राचीन विरासत ही नहीं बल्कि जीवन जीने की एक शाश्वत परंपरा है, जो सत्य, धर्म, कर्तव्य , करुणा , सेवा भाव अनुशासन और मानव कल्याण का मार्ग प्रकाशित करती है । सनातन ओलंपियाड प्रतिस्पर्धा परीक्षा में विशेष सहयोग करने वाले अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया । सम्मानित किए जाने वाले अध्यापकों में अतुल कुमार बाजपेई प्रधानाध्यापक , श्री आशीष राजपूत प्रवक्ता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी रोड उरई, श्रीमती संगीता मिश्रा प्रधानाध्यापिका, राहुल सिंह भदोरिया प्रवक्ता, सचिन्द्र कुमार सिंह प्रवक्ता, प्रीतम सिंह कुशवाहा अध्यापक डी डी मेमोरियल पब्लिक स्कूल जालौन, श्रीमती उमा आचार्या, नैंसी पटेल आचार्या, महक आचार्या अर्चना महेश्वरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उरई, कृष्ण कुमार स्वर्णकार सहायक अध्यापक इन्द्रा आदर्श विद्यालय उरई, प्रेम सिंह कुशवाहा सहायक अध्यापक श्री राधा कृष्ण प्राइमरी बाल विद्यालय उरई, वृंदावन त्रिपाठी प्रधानाध्यापक आदर्श जूनियर हाई स्कूल भदेवरा विकासखंड कोंच , श्रीमती सीमा सिंह प्रधानाध्यापक श्री बलदाऊ जी लघु माध्यमिक विद्या मंदिर धुरट विकासखंड डकोर, शिव शंकर सोनी सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय काबिलपुरा विकासखंड डकोर, श्रीमती उमाकांती सोनी उच्च प्राथमिक विद्यालय फूलपुरा विकासखंड डकोर, श्रीमती मनीषा स्वर्णकार उच्च प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा विकासखंड डकोर, राम प्रकाश सोनी प्राथमिक विद्यालय पजौनिया विकासखंड नदीगांव, दिनेश कुमार सोनी उच्च प्राथमिक विद्यालय काबिलपुरा विकासखंड डकोर , श्रीमती किरण यादव सहायक अध्यापक कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय हदरुख, विकासखंड कुठौंद, श्रीमती आरती वर्मा सहायक अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुरा विकासखंड कोंच, डॉ आदर्श कुमार निगम सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकरगांव, उपेंद्र शर्मा सहायक अध्यापक सर्वोदय जूनियर हाई स्कूल अमखेड़ा विकासखंड माधौगढ़ , प्रशांत मौर्य सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा, विकासखंड डकोर, उपेंद्र सिंह एकेडमिक रिसोर्स पर्सन समग्र शिक्षा परियोजना विकासखंड डकोर, नीरज तिवारी एआरपी नगर क्षेत्र उरई आदि अनेक अध्यापकों को सम्मानित किया गया ।