पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईशान सोनी द्वारा पुलिस कार्यालय में फीता काटकर ‘भरोसा’ सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया। इसके तहत जनसुनवाई में प्रत्येक आवेदक को ‘भरोसा पर्ची’ दी जा रही है, जिसमें नाम, पता, फोटो, समस्या और 10 अंकों का यूनिक शिकायत नंबर दर्ज होता है। इस नंबर या मोबाइल से जानकारी मिल सकती है। पोर्टल के जरिए शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है।

Img 20261029 wa0060