जालौन-आटा/ग्राम संधि में हुई घटना का जायजा लेने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष व दर्जनों कार्यकर्ता

जालौन-आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संधी में बीती रात एक महिला सहित पांच लोगों को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारी गई।जिनमें दो की मौत हो जाने की घटना को गम्भीरता से लेते हुए।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ग्राम संधी पहुंचा और पीडित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया।

आटा थाने के ग्राम संधी पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह को गाँव बालो ने बताया कि बीती रात समय लगभग डेढ बजे अज्ञात हमलावरों द्वारा श्रीमती जयदेवी पत्नी रामफल धोबी, आजाद पुत्र जुम्मन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया व भूरे उफ महेंद्र पुत्र सोभरन पाल, जीशान पुत्र मुख्तार व बालाप्रसाद पुत्र वद्रीप्रसाद बरार को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया।समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल में जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी के नेतृत्व में शहर अध्यक्ष भानू प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, सुरेन्द्र बजरिया, महेंद्र कठेरिया, ज्ञानेंद्र सिंह निरजन, वीरेंद्र सिंह यादव, नत्थू सिंह कुशवाहा, के. के. प्रजापति, विजय सिंह कुशवाहा सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार क्राइम रिपोर्टर के साथ रंजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.