जालौन। समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दशरथ पाल फौजी ने शनिवार, 25 जुलाई 2026 को पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव गुड़ा खास पहुंचकर मनाई।
इस दौरान उन्होंने फूलन देवी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
दशरथ पाल फौजी ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने अपने संघर्ष और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई।
उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन संघर्ष को याद किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी फूलन देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन और संघर्ष को याद किया।
इस मौके पर -समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।