जालौन।मंगलवार, 21 जुलाई को ग्राम बैरई से उरई की ओर आ रहे बाइक सवार की चामरी नाला के पास ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चाँद खां पुत्र बुद्दू, निवासी बैरई की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा जहीर निवासी बैरई घायल हो गया।बताया जा रहा है कि चाँद खां और उनका भतीजा जहीर बाइक से उरई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चामरी नाला के पास उनकी बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चाँद खां की मौत हो गई, जबकि जहीर घायल हो गया।घायल जहीर को उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज, उरई में भर्ती कराया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।वहीं पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार जालौन।