उरई (जालौन)।भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच उरई रेलवे स्टेशन के बाहर समाजसेवियों ने यात्रियों एवं राहगीरों को भोजन और ठंडे पानी की बोतलें वितरित कर राहत पहुंचाई। सेवा कार्य को लेकर लोगों ने समाजसेवियों की सराहना की।
बुंदेलखंड क्षेत्र इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दोपहर के समय तापमान बढ़ने से यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समाजसेवियों की टीम ने उरई रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचकर लोगों को भोजन के पैकेट और ठंडे पानी की बोतलें वितरित कीं। समाजसेवियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे ताकि राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान मौजूद लोगों ने समाजसेवियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में यह सेवा कार्य मानवता की मिसाल है। कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल दिवाकर, उपेन्द्र यादव (लल्ला) सभासद, महेंद्र दिवाकर, अनूप कुमार, प्रिंस कुमार, मोहन औता, आरिस, अल्कैफ, कामरान, शोएब, हनफ अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन।

