जालौन।क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्राम जलालपुर में जलालपुर-चिरगुंवा मार्ग पर लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का निर्वहन करते हुए छोटी कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्रवासियों के लिए सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगा तथा क्षेत्र के विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों और कस्बों को बेहतर सड़क एवं पुल संपर्क से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।विधायक ने कहा कि जनहित एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता लगातार बनी रहेगी और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।कार्यक्रम में प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, अग्निवेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र राजपूत, ऋषि श्रीवास्तव, उपेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।