उरई
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, रसोईघर, अस्पताल कक्ष, सुरक्षा चौकियों तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की विस्तार से जांच की।

Img 20260531 wa0016

 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं स्वच्छ वातावरण हर हाल में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जेल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा संवेदनशील बंदियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Img 20260531 wa0015
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जेल की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने गेट चेकिंग, मुलाकात व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी तथा सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, जेल अधीक्षक नीरज देव, सहित संबंधित अधिकारी एवं कारागार स्टाफ उपस्थित रहे।

Img 20260531 wa0017