उरई । बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए मंगलवार को पुलिस लाइन-बधौरा मार्ग के पास समाजसेवियों द्वारा राहगीरों को शीतल जल एवं शरबत पिलाया गया।
इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा पानी व शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते लोगों को राहत देने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य गर्मी के मौसम में काफी उपयोगी साबित होते हैं।इस अवसर पर अनिल दिवाकर, मुनीर खान, प्रिंस कुमार, कामरान खान, महेंद्र दिवाकर, चांद खान, आरिफ खान एवं शोएब खान सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।सभी ने मिलकर राहगीरों को शीतल जल व शरबत पिलाया और मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान लोगों से गर्मी में पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव करने तथा जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील भी की गई।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

