जालौन। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जीवन प्रताप वाल्मीकि ने 221 विधानसभा उरई-जालौन क्षेत्र के शहजादपुरा सेक्टर में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।जनसंपर्क के दौरान जीवन प्रताप वाल्मीकि ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, मजदूरों एवं गरीब वर्ग की आवाज उठाती रही है। उन्होंने लोगों से पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी समय में समाजवादी विचारधारा के समर्थन की अपील की।उन्होंने ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी और अन्य जनसमस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।