📌 कठिन परिश्रम, लगन एवं विशिष्ट उत्तर लेखन शैली से श्रेष्ठ स्वर्णकार ने जनपद जालौन में प्राप्त किया सर्वश्रेष्ठ स्थान ।
प्रतिभाशाली छात्र श्रेष्ठ स्वर्णकार ने अपने कठिन परिश्रम, निरंतर समर्पण, विशिष्ट उत्तर लेखन शैली अभ्यास से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा दसवीं में जनपद जालौन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 587 / 600 अंक प्राप्त कर जनपद जालौन की वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने नाम के अनुसार सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है । श्रेष्ठ स्वर्णकार ने शिक्षकों, विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करते हुए यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है बल्कि अनुशासन लक्ष्य के प्रति निष्ठा का प्रेरणादायक उद्धरण भी प्रस्तुत करती है ।

जिला टॉपर श्रेष्ठ स्वर्णकार की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके प्रति संपूर्ण समर्पण हो तो कोई भी बाधा , सफलता के मार्ग में अवरोध नहीं बन सकती ।
समग्र सनातन जागृति सभा की केंद्रीय इकाई द्वारा आयोजित प्रतिभाशाली छात्र – छात्राओं एवं विलक्षण प्रतिभा संपन्न विद्वान चिकित्सक डॉक्टर ईशान सोनी आईपीएस अपर पुलिस अधीक्षक जालौन का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह श्री शंकर बैंक्विट हॉल पानी की टंकी के पास राठ रोड़ उरई में आयोजित किया गया । जिसमें जनपद जालौन में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026, यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं की प्रतिभाओं का सम्मान समग्र सनातन जागृति सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार स्वर्णकार द्वारा अपनी केंद्रीय एवं नवगठित जिला इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सहित किया ।
प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर ईशान सोनी आईपीएस अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों को भी सम्मानित किया । सम्मानित होने वाले छात्राओं में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली छात्रा गौरी सोनी विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर उरई, केतकी विद्यालय शंभू महाराज इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर उरई के साथ सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जनपद जालौन में सबसे बेहतर रिजल्ट देने वाले नगर उरई के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान “इंटेलिजेंट भारत ” के प्रतिभाशाली छात्र स्पर्श सचान, रुद्र आदित्य, तनिष्क राजावत, सौम्या, दीपेश वर्मा, श्रेया गुप्ता, नैतिक सचान, शिवांश गुप्ता, राम तिवारी, आराध्य सिंह, दिशा राजावत, वैष्णवी, अंशिका राजावत, शौर्य परिहार, यश रावत, यश प्रताप, अभय प्रताप सहित 30 से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर ईशान सोनी आईपीएस के स्वागत में जिला टॉपर श्रेष्ठ स्वर्णकार द्वारा स्वागत गीत – “प्रतिभाओं की मुस्कुराहटों से सजी है यह शाम, आपके आगमन से ही बड़ा है इसका कार्यक्रम का मान,…. का पाठ के साथ किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर ईशान सोनी आईपीएस अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने अपने उद्बोधन में छात्रों में अनुशासन , निष्ठा नियमित अध्ययन के प्रति समझ का पाठ छात्रों को पढ़ाया। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉक्टर ईशान सोनी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं संरक्षा पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं , मिशन शक्ति, बालिकाओं की आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा साइबर अपराध से बचने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा परिचर्चा की ।
केंद्रीय अध्यक्ष समग्र सनातन जागृति सभा ने बताया कि गणित, विज्ञान, तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्रों की अभिरुचि विकसित करने के लिए “समग्र सनातन फाउंडेशन” के निर्देशक उदितांशु सोनी ( जे0 आर0एफ0 परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया टॉपर सूची में 126 वा स्थान प्राप्त करने वाले विद्वान स्कॉलर) के दिशा निर्देशन एवं निदेशक सृजन स्वर्णकार की कठोर मेहनत से “सनातन ओलंपियाड” का नवाचार प्रारंभ किया जा रहा है । स्वर्णकार ने बताया कि “सनातन ओलंपियाड” की ऑनलाइन मार्गदर्शन व्यवस्था से लाभान्वित होकर ही श्रेष्ठ स्वर्णकार ने ने विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।

समग्र सनातन जागृति सभा के सहयोग से सनातन ओलंपियाड का शुभारंभ 11 मई 2026 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के पावन पर्व से शुभारंभ किया जा रहा है । कार्यक्रम में आए हुए विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एसएस चौहान अध्यक्ष सनातन ओलंपियाड समिति एवं विभाग अध्यक्ष गणित विभाग दयानंद वैदिक कॉलेज उरई ने अपने उद्बोधन में बताया कि विभिन्न इंजीनियरिंग प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा जैसे जे ई ई, आदि में गणित के महत्व के साथ सनातन ओलंपियाड द्वारा छात्र में गणित एवं विज्ञान अध्ययन में नवीन तकनीकी शिक्षण प्रविधियां के अनुप्रयोग की उपयोगिता को भी स्पष्ट किया । विशिष्ट अतिथि एवं अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन जनपद जालौन तथा विधिक सलाहकार समग्र सनातन जागृति सभा एडवोकेट ऋषि कुमार पटेल द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को अपनी शुभकामना देते हुए अध्ययन में रुचि नियमित पढ़ाई करने अपने गुरुओं द्वारा पढ़ाए गए पाठ का समय से रिविजन करने पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला ।
डॉक्टर उमाशंकर सोनी ने संबोधित करते हुए संस्था के उद्देश्यों में निहित सनातन समाज की विभिन्न जातियों, उपजातियां के एकीकरण कार्ययोजना प्रस्तुत कर भगवान विश्वकर्मा जी के पांच मानस पुत्रों के परिवारों की अवधारणा V 5 को प्रकाशित किया । जिला प्रभारी एडवोकेट रामकुमार गौतम ने अपने उद्बोधन में समग्र सनातन जागृत सभा के उद्देश्यों के अनुसार , जिला इकाई गठन एवं तहसील इकाइयों के विस्तार की कार्य योजना प्रस्तुति की । कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष संदीप पांचाल द्वारा आगम तो अतिथियों विशिष्ट अतिथियों पत्रकार बंधुओ चचाओं एवं उनके विभाग को माता-पिता सहित सम सेंट पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यकारिणी को धन्यवाद व्यापित किया । प्रतिभाशाली छात्राओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीलम कुमार स्वर्णकार केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार स्वर्णकार केंद्रीय कोषाध्यक्ष, संजय कुमार केंद्रीय आय व्यय लेखा परीक्षक, नीरज श्रीवास्तव केंद्रीय सूचना सचिव के साथ रामकुमार गौतम जिला प्रभारी जालौन , संदीप पांचाल जिला अध्यक्ष जालौन, श्रीमती नर्मदा गौतम जिला महासचिव जालौन, राकेश कुमार प्रजापति जिला सदस्यता प्रमुख जालौन, रोहित गौतम जिला सूचना सचिव सहित समग्र सनातन जागृति सभा की केंद्रीय एवं जिला स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यकारिणी उपस्थित रहे ।


