उरई (जालौन)। कानपुर झांसी राजमार्ग पर श्री‌ राम पब्लिक स्कूल झांसी रोड उरई पर रात्रि में द्रेक्टर की टक्कर से एक नगर के निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक व उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद एक चार पहिया कार के चालक ने तेज रफ्तार कार चला कर सड़क पर घायलवस्था में पड़े शिक्षक को भीषण टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया गया। जहां पर शिक्षक की कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया गया।
बताया गया है कि उपरोक्त शिक्षक विभांशु पटेल शिक्षक टी.एम. पब्लिक स्कूल उरई निवासी ग्राम धन्तौली कोतवाली जालौन एवं प्रद्युम्न याज्ञिक घटना स्थल रामश्री पब्लिक स्कूल के पास झांसी रोड उरई पर रात्रि करीब साढ़े आठ बजे वाइक में द्रेक्टर ने पहले टक्कर मारी जिससे वाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया गया जहां पर विभांशु पटेल की मत्यु हो गई। उसके साथी को झांसी रिफर कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर कोतवाली उरई पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। जिसका अन्तिम संस्कार झांसी रोड उरई में स्थित मोक्षधाम पर किया गया। उरई कोतवाली पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिलने पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी चालकों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।अभी तलाश की जा रही है।