जालौन/माधौगढ़। बहुजन समाज पार्टी के मिशन 2026 के तहत सोमवार को माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आशीष पांडेय के निवास पर एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 मार्च को लखनऊ में मान्यवर कांशीराम की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। साथ ही क्षेत्र के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और युवाओं को लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से झांसी मंडल के मुख्य प्रभारी ब्रजेश जाटव, झांसी मंडल प्रभारी मो. इकलाख राईन, माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सरदार दोहरे सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा साथी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि 15 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर मान्यवर कांशीराम को नमन करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

