जालौन।क्षेत्र पंचायत कार्यालय जालौन में बीडीओ के चिकित्सीय अवकाश पर जाने के कारण लगभग एक सप्ताह से खंड विकास अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था, जिससे विकास कार्यों एवं प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ रहा था। अब स्थिति को संभालते हुए सीडीओ ने कुठौंद के बीडीओ को जालौन का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार खंड विकास अधिकारी गणेश कुमार को बीती 9 जनवरी को कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास, लखनऊ से सम्बद्ध किया गया था। उन्होंने 10 फरवरी तक अपनी सेवाएं दीं, जिसके बाद दो दिन के आकस्मिक अवकाश पर गए और तत्पश्चात चिकित्सीय अवकाश पर चले गए।
लगातार एक सप्ताह से अधिक समय तक पद खाली रहने से क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कार्य प्रभावित हो रहे थे।
इसे देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी कुमुदेन्द्र कलाकर सिंह ने त्वरित निर्णय लेते हुए कुठौंद के खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह को जालौन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके।
फोटो परिचय-अरुण कुमार (बीडीओ अतिरिक्त प्रभार जालौन)।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

