ब्रेकिंग न्यूज़ | अमेरिका / आंध्र प्रदेश
अमेरिका में पुलिस की लापरवाही से जान गंवाने वाली कर्नूल की बेटी जाह्नवी के परिवार को बड़ी राहत मिली है। सिएटल प्रशासन ने पीड़ित परिवार को करीब 262 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
जनवरी 2023 में सिएटल में सड़क पार करते समय पुलिस पेट्रोल कार की टक्कर से 23 वर्षीय जाह्नवी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद संबंधित पुलिस अधिकारी डेनियल आउडरर द्वारा की गई अमानवीय टिप्पणी ने दुनिया भर में आक्रोश पैदा कर दिया था।
अब प्रशासन ने मामले में लापरवाही स्वीकार करते हुए भारी मुआवजा मंजूर किया है। इस फैसले को न्याय की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। जाह्नवी के गांव कर्नूल समेत पूरे देश में इस खबर पर भावुक प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

