सोना-चांदी की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई. भारत समेत दुनियाभर में सोना और चांदी की कीमत धड़ाम हो गई. अगर आज की गिरावट को छोड़ दें तो चांदी ने पिछले कुछ समय में जबरदस्त तेजी दिखाई है. एक दिन पहले ही इसने प्रति किलो 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था. इतनी तेजी के बाद अगर आपको लगता है कि भारत में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है तो आप गलत हैं. चांदी की कीमत भारत या अमेरिका में नहीं, बल्कि चीन में सबसे ज्यादा है.

Addtext 05 31 06.59.09

शुक्रवार की गिरावट को छोड़ दें तो गुरुवार को दुनिया भर में चांदी लगभग 109 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बिक रही थी. जबकि न्यूज18 के मुताबिक चीन में यह बढ़कर करीब 125 डॉलर प्रति औंस हो गई थी. यानी चीन और बाकी दुनिया के बाजार में चांदी की कीमतों में लगभग 16 डॉलर (करीब 1471 रुपये) प्रति औंस का बड़ा अंतर है. एक किलोग्राम में करीब 35 औंस होते हैं. ऐसे में चीन और बाकी दुनिया के बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमत का अंतर करीब 51 हजार रुपये आता है. यानी चीन में चांदी बाकी जगहों के मुकाबले करीब 51000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी है.

Addtext 12 06 11.07.31