दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकां ने कहा कि इन नियमों के कई प्रावधान अस्पष्ट हैं और इनके दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि नियमों का मौजूदा स्वरूप गंभीर सवाल खड़े करता है। पीठ ने केंद्र को निर्देश दिया कि वह इन नियमों का नया ड्राफ्ट तैयार करे और उसे दोबारा पेश करे।
CJI सूर्यकांत ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा,
“हमने जातिविहीन समाज की दिशा में कितना कुछ हासिल किया है। क्या अब हम उल्टी दिशा में चल रहे हैं?”
कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी नीति या नियम का उद्देश्य समाज को आगे ले जाना होना चाहिए, न कि ऐसे प्रावधान लाना जिनसे सामाजिक विभाजन और बढ़े। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर रोक जारी रखते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय नहीं की है।

#UGCAct  #UGCRegulation
#SupremeCourt  #UGC