सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच टकराव को लेकर साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा, हमने तो पहले ही कहा था कि भाजपा के ‘डबल इंजन’ ही नहीं डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं। पैसे कमाने और ज़मीन क़ब्ज़ाने में लगे भाजपा के मंत्री हों या विधायक, इनमें से कोई भी जनता या विकास का काम नहीं कर रहे हैं। इसीलिए जनता के गुस्से से बचने के लिए वो एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं।

Screenshot 2026 01 30 23 03 01 88 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efb

भाजपा के ही विधायक द्वारा, अपनी ही भाजपा सरकार के मंत्री को बंधक बनाना दर्शाता है कि भाजपा सरकार के विधायक अब अगले चुनाव में हारनेवाले हैं। वैसे ये न सोचा जाए कि ये इन दोनों के बीच की ही लड़ाई है, दरअसल ये तो केवल सैम्पल या कहें नमूना है, हर विधानसभा क्षेत्र में यही हाल है। इस बार भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिलेंगे।भाजपा की सत्ता पटरी से उतर गई है