📌आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

जनपद जालौन,
जनपद में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय बैच के चयनित 30 आपदा मित्रों को 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण हेतु आज राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) प्रशिक्षण केन्द्र, लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

Img 20260129 wa0024
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर से आपदा मित्रों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जिससे त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

Img 20260129 wa0021

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को अग्निकांड, बाढ़, आकाशीय विद्युत, सर्पदंश, भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने हेतु प्राथमिक चिकित्सा, खोज एवं बचाव तथा राहत कार्यों की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी आपदा मित्रों को आपदा किट एवं बीमा पॉलिसी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे आपात परिस्थितियों में सुरक्षित रहते हुए प्रभावी ढंग से सेवा दे सकें।

Img 20260129 wa0024
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संजय कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ अचल श्रीवास्तव, आपदा कार्यालय एवं नागरिक सुरक्षा कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।