उरई-लेखपालों के समर्थन में आए शिक्षक जिला मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन

उरई(जालौन)-उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिले के सभी तहसीलो से आय कईं दर्जन लेखपालों ने जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया और माँग पत्र सौंपा।वही लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लायक सिंह का कहना है कि अगर हमारी माँगे पूरी नही होती तो हम अनिशिचत कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
इनकी प्रमुख माँगे-

वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, एवं पेंशन विसंगति,भत्तों में वृद्धि,आर0आई0 सेवा,
लैपटॉप व स्मार्टफोन उपलब्ध कराना।प्रोन्नति आधार मूल सुविधाएं एवं संस्थान संसाधन उपलब्ध कराना आदि।

ख़ास बात यह है- कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के समर्थन में अब कर्मचारी शिक्षक मोर्चा जनपद जालौन भी आ गया है और कर्मचारी शिक्षक मोर्चा का कहना है कि कर्मचारी शिक्षक मोर्चा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का पुरजोर समर्थन करता है।
धरने में प्रमुख रूप से- लाइक सिंह (जिलाअध्यक्ष), बृजेश कुमार श्रीवास्तव(प्रदेश महामंत्री)राम मूरत यादव(प्रदेश अध्यक्ष),विनोद कुमार कश्यप (कोषाध्यक्ष),राजकुमार श्रीवास्तव,राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति,अमित कुमार, सुरेश, शत्रुघ्न सिंह,अरविंद,चंदन कुमार,राघवेंद्र समाधिया,कौशल आदि जिले के सभी लेखपाल उपस्थित रहे।
बाइट-लायक सिंह(जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ)

खास बात तो यह है कि-लेखपालों की मांगे पूरी नही की जा रही हैं तो वह कार्यबहिष्कार धरने पर बैठे हैं।जिसका खामयाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है।जनता के कई जरूर कार्य रुके हुए हैं जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को जल्द से जल्द लेखपालों की जायज माँगो को मान लेना चाहिए। जिससे आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े
soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार क्राइम रिपोर्टर के साथ रंजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.