उरई(जालौन)। शहर के मोहल्ला बघौरा निवासी अनूप वाल्मीकि को अब प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिल गई है। वंचित समाज लोक कल्याण महा समिति राष्ट्रीय संगठन ने उन्हें प्रदेश मंत्री बनाया है।
जिम्मेदारी मिलने पर परिजनों व उनके चाहने वालों में खुशी का माहौल है।
वंचित समाज लोक कल्याण महा समिति राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर हवेलकर ने शहर के बघौरा निवासी अनूप कुमार वाल्मीकि को संगठन का प्रदेश मंत्री बनाया है। अनूप के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर समाज के लोगों ने उनके घर जाकर फूलमाला डालकर मुंह मीठा कराते हुए उनका स्वागत किया। अनूप ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निवर्हन करेंगे। युवा वर्ग को संगठन की नीतियों को बताकर उन्हें जोड़ने का काम करेंगे।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

