उरई/ जालौन
भारतीय जनता पार्टी ने कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए इस अवसर पर ग्राम बिलौहा ऊमरी में अमर शहीद श्री सरमन सिंह स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत माता के उन वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किया जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनके परिजनों,व जनपद के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया एवं एक पेड़ सैनिकों के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया इसके उपरांत हदरुख के शहीद स्मारक पार्क में भी माल्यार्पण किया गया साथ में एल डी सेलिब्रेट आज नारी रोड उरई में संगोष्ठी आयोजित की गई एवं युवा मोर्चा के द्वारा टाउन हॉल उरई से लेकर अंबेडकर चौराहे तक शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारत माता की सेवा और रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक किस प्रकार हर परिस्थिति में डटे रहते हैं।उनकी वीरता, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को हम शत्-शत् नमन करती हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी,माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा सरोज सिंह रामलखन,जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर जिला उपाध्यक्ष बटेश्वर पाल,जिला महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी, अमिय त्रिपाठी अमित निरंजन आशीष मिश्रा, महेश पतराही,मंडल अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी भरत सिंह संतोष प्रजापति एवं पदाधिकारीगण ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे


