उरई: दिनांक 14 जुलाई 2025- अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर युगांडा में बैडमिंटन एकल, युगल और मिक्सड डबल में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज पदक जीतकर अद्भुत प्रदर्शन कर देश, प्रदेश एवं जनपद का नाम रोशन करने वाली स्वाति सिंह को आज एस आर पब्लिक स्कूल, कालपी रोड उरई में सम्मानित किया गया। जनपद का नाम रोशन करने वाली स्वाति सिंह को आज एस आर पब्लिक स्कूल, कालपी रोड उरई में सम्मानित किया गया
इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के चेयरमैन रमाकांत द्विवेदी जी ने कहा यह बच्ची हम सभी की प्रेरणा स्रोत है जिसने अपने एक हाथ से दिव्यांग होने को अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से दूर रखते हुए देश दुनियां में अपना परचम फहराया है।
विद्यालय के प्रबन्धक अशोक कुमार राठौर ने स्वाति सिंह की इस जीत की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को उससे प्रेरणा लेने के लिए कहा साथ ही उन्होंने स्वाती को नगद व शील्ड देकर सम्मान किया इसी के साथ-साथ उन्होंने घोषणा की कि स्वाती जब तक खेलती रहेगी तब तक एक निश्चित राशि प्रतिमास एस आर पब्लिक स्कूल उरई की ओर से उसके खाते में पहुँचती रहेगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि शुक्ला ने बच्चों से बताया कि जहां इच्छा शक्ति होती है वहां राह अपने आप बन जाती है इस कथन का साक्षात ज्वलंत उदाहरण स्वाति सिंह स्वयं हैं। बच्चों से बात करते हुए स्वाति सिंह ने कहा कि मैने शुरू से ही इस बात को ठान लिया था कि मुझे ऐसा कुछ करके दिखाना है कि मैं राष्ट्र का नाम ऊंचा कर सकूं मैंने इसको अपनी पूरी इच्छा शक्ति के साथ प्राप्त किया है। इसलिए आप सभी को अपनी इच्छा शक्ति को एक उद्देश्य की ओर मोड़कर उसे सार्थक कार्यों में लगाए रखना चाहिए तो जीत अवश्य मिलती है। प्रार्थना सभा में विद्यालय के समस्त शिक्षक गण, स्टाफ़ के साथ सभी बच्चे उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिवार की ओर से स्वाति सिंह को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया।