उरई(जालौन)।आज दिनांक 06 जुलाई को यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन जालौन इकाई के जिलामंत्री सुरेशचंद यागिक के नेतृत्व में इंडियन बैंक मुख्य शाखा पीली कोठी उरई में एक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें विभिन्न बैंक संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
अपने अपने विचार रखे और अपनी मांगो को लेकर 09 जुलाई को हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
वही बैंक पदाधिकारी ने कहा हमारी मांगे हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और बीमा कम्पनियो को मजबूत करें।
बैंक और LIC में निजीकरण और निवेश बंद करें।
आउटसोर्सिंग और बैंक की नौकरियों पर रोक।
एनपीएस समाप्त करें ओपीएस बहाल करें।आम नागरिकों के लिए सेवा शुल्क कम करें.
पुराने श्रम कानून वापस न लाये जाये।

इस मौके पर-समस्त बैक पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।