मुम्बई:बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दो अपराधियो को माता के मढ के नजदीक से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पकड़े गए एक आरोपी का नाम विकी गुप्ता और दूसरे का नाम सागर बताया जा रहा है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को भुज में ढूंढ निकाला है. एक टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सुबह तक दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा. यहां पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी.

 

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को भुज में माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है.