जनता के मिल रहे समर्थन से कार्यकर्ताओं में जोश, घर-घर जल्द पहुंचेंगे कार्यकर्ता – जिला अध्यक्ष

मोदी सरकार 2024 का चुनाव हार रही, बौखलाहट में विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने का काम कर रही है – जिला अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी मंगलवार से पूरे प्रदेश के हर जनपद में घर-घर दस्तक देकर पर्चे बांटने का काम कर रही है। इन पर्चों में संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने का प्रयास किया गया है। इस अभियान के दौरान जनता के बीच अपार जनसमर्थन मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। घर-घर पहुंचने के बाद जब कार्यकर्ताओं ने लोगों से बात की तो उनका कहना था कि हम जानते हैं कि मोदी सरकार ईडी और सीबीआई की छापेमारी कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है। आम आदमी के इस अभियान से जुड़ने के कारण अब कार्यकर्ताओं में काम करने का उत्साह बढ़ गया है। आलम यह है कि कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी भी जुड़ गया है।
बुधवार को अभियान के दौरान मिले अपार जनसमर्थन के बीच जिलाध्यक्ष एड . विनय चौरसिया ने कहा कि मोदी सरकार 2०24 का चुनाव हार रही है। यह उसके नेताओं में साफ देखने को मिल रहा है। इसी बौखलाहट में सरकार विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने का काम कर रही है ताकि उनको जनता के बीच जाने से रोका जा सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम अपने अभियान के तहत प्रदेश के तकरीबन 25 लाख घरों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अभियान के तहत कार्यकता हर घर पहुंच कर अपने सांसद व उप्र प्रभारी संजय सिंह की ईडी द्बारा की गयी अवैध गिरफ्तारी का काला सच उजागर कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष एड. विनय चौरसिया ने कहा कि पाटी कार्यकता अब दबने व डरने वाले नहीं है। वह संजय सिंह की लड़ाई को आर-पार ले जाना चाहते हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि आम आदमी की आवाज, पटरी-रेहड़ी, दुकानदारों, पिछड़ों-दलितों की आवाज को संसद में उठाने वाले संजय सिंह को जेल भेज कर सरकार सोच रही है कि उसके कार्यकता खामोश बैठ जायेंगे। लेकिन यह भाजपा की गलतफहमी है हम न डरने वाले हैं न चुप बैठने वाले।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हम सबने पर्चो को बांट कर देश को जागरूक करने का काम किया है। ताकि देश की जनता को सच पता चल सके।

इस मौके पर उनके साथ
श्रद्धा चौरसिया,प्रखर बाजपाई, एड अंशुमान दीक्षित,
देवेंद्र निशाद ,जगदीश गुप्ता, उदय यादव गौरव चोधरी, धीरेंद्र चौधरी, जगदीश बर्मा हरी संकर यादव ओम प्रकाश यादव सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।