नई दिल्ली। अपने अनोखे अंदाज से बच्चों को पढ़ाने वाले और यूट्यूब की दुनिया की मशहूर हस्ती खान सर ने रक्षाबंधन के मौके पर हजारों लड़कियों से राखी बंधवाई। करीब 5 हजार से ज्यादा लड़कियों ने राखी बांधी।

बुधवार को अपने कोचिंग इंस्टीट्यूट में जब खान सर पहुंचे तो रक्षाबंधन के मौके पर उनको राखी बांधने के लिए उनके स्टेडेंट्स की भीड़ उमड़ पड़ी। एक साथ 10 लड़कियां उनको राखी बांध रहीं थी। दाएं हाथ पर ही हजारों लड़कियों ने राखी बांधी। रक्षा सूत्र बांधने का सिलसिला कई घंटों तक चला।