रामपुरा(माधौगढ़)।आज दिनांक 29/08/2023 को विकास खण्ड रामपुरा में निर्माण श्रमिकों हेतु उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ( श्रम विभाग) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं , श्रमिक पंजीकरण, नवीनीकरण, श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना आदि के संबंध में कैम्प लगाकर विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही श्रम विभाग उरई से रामपुरा ब्लॉक पहुँचे सुनील कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर व आशीष पाण्डे कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा वहाँ उपस्थित सभी लोगो को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की लोगो को जानकारी दी।
और लगभग 20-25 कामगारों के नये पंजीकरण किए गए।
जिन लोगो के कागज पूरे नही थे उन सभी लोगो से कहा गया की आप सभी लोग कागज कंप्लीट कर अपने नजदीकी सीएससी पर जाकर लेबर कार्ड बनवा सकते है।
जिससे उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं , श्रमिक पंजीकरण, नवीनीकरण, श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना आदि का लाभ मिल सके।

इस मौके पर-सुनील कुमार(कंप्यूटर ऑपरेटर श्रम विभाग उरई),आशीष पाण्डे (कंप्यूटर ऑपरेटर श्रम विभाग उरई),व अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।