उरई-(जालौन)-आज विश्व पर्यावरण दिसव के अवसर पर संस्कार ग्रामोत्थान संस्था जालौन स्थानीय रेलवे कॉलोनी उरई में भारत स्काउड व गार्डन परिसर में संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए।आम,नीम, आवला,कदम,अशोक का बृक्ष व नीबू इत्यादि के पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ० आर०के शाक्या, उपाध्यक्ष कृपालु, सचिव मनीष, कोषाध्यक्ष अंशुपाल, कार्यालय प्रभारी रिषभ,आय व्यय निरीक्षक लालजी निरंजन,मीडिया प्रभारी यदुराज सिंह, समाज सेवी बीरेंद्र सविता, सदस्य भगवान दास, कमल,दीपक ठाकुर* आदि अनेक साथी उपस्थित रहे।
बताया गया कि संस्था का 2018 में पाँच हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य है।
वही लोगों से अपील की गई।की आप इस मुहिम में संस्था का सहयोग करें।
वही कहा गया कि इच्छुक व्यक्तियो को निःशुल्क पौधे दिए जायेगे।और अगर व्यक्ति उसे एक साल तक सुरक्षित रखने पर उसे पुरुस्कृत किया जायेगा।

Soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार