जलमित्रों को मिला अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान

 

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव एवं अधिशासी अभियन्ता जल निगम के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे जल जीवन मिशन के तहत जल के क्षेत्र में उत्कष्ट कार्य करने वाली महिला जलमित्रों को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर उपस्थित महिला जलमित्रो को सम्मानित करते हुए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल कुमार यादव ने जल निगम कार्यालय उरई में कहा कि महिलाए हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। जल के क्षेत्र में महिलाओ की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है। हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। शुद्ध जल सभी को मिले। इसके लिए महिलाए निगरानी और पानी का परीक्षण कर रही है जो की अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने महिलाओ के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
अधिशासी अभियंता अचंल कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाए अपनी शक्ति को पहचाने। आज समय की जरूरत है की महिलाए आगे आए । पानी जैसे काम को संभालना नेक है। इस अवसर पर महिलाओ ने जल का पारीक्षण भी किया है जो की सराहनीय है।
यूनोप्स के जिला सलाहकार देवेन्द्र गॉधी ने कहा कि सभी को मिलजुल कर पानी के सही उपयोग और हर घर पर नल से जल पहुचाने के लिये किये जा रहे प्रयासों को सम्मान हैं। आप सभी को इसके लिये बहुत बहुत बधाई। सभी को अपने जैसे ओर लोगो को तेयार करने की कवायद करनी चाहिए। जन कल्याण परिषद के जिला समन्वयक सौरभ पांचाल के द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के द्वारा किये जा रहे कार्यो को जानकारी दी। राज्स्थान हयूमन केयर फाउण्डेशन के सचिन मिश्रा के द्वारा संस्था के द्वारा जल जीवन मिशन मे किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने सभी को पानी की बचत के प्रति जागरूक किया। राजस्थान ह्यूमन केयर फाउंडेशन के सतेन्द्र खरे ने जल परीक्षण के महत्व को बताया।
इस अवसर पर निस्वापुर की ममता, परौसा की अुनसुइया और दीपिका, जयसुखपुर की संध्या और विमला, खुटमिली की ऊषा, गिरथान की प्रधान, रूदावली की राममूर्ति, कैलिया की मनोरमा आदि को स्वच्छ सुजल महिला सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस दौरान समीर, मेहरप्रकाश, सचिन, सौरभ,सचिन, देवेन्द्र गाँधी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.